पिछले कई सालों में, हमने प्रॉडक्ट और नीति से जुड़े कई सुधार किए हैं. इससे उपयोगकर्ताओं और डेवलपर, दोनों को बेहतर अनुभव मिलता है. इस काम के तहत, हमने सबसे सही तरीकों को अपडेट किया है. साथ ही, हमने ऐसे अवांछित व्यवहारों की पहचान की है जिनसे लोगों को स्पैम वाला अनुभव मिलता है. आज हम इस काम को आगे बढ़ा रहे हैं. इसके लिए, हम दो नीतियों को अपडेट कर रहे हैं और उनमें ज़्यादा जानकारी जोड़ रहे हैं. इससे एक्सटेंशन की क्वालिटी को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी. साथ ही, डेवलपर को एक जैसा अनुभव मिलता रहेगा:
कीवर्ड स्पैम से जुड़ा अपडेट
कीवर्ड स्पैम का मतलब है, एक्सटेंशन की रैंकिंग में हेर-फेर करने के लिए, उसके ब्यौरे में काम के या बहुत ज़्यादा कीवर्ड शामिल करना. इससे, स्पैम वाला कॉन्टेंट दिखता है और लोगों को खराब अनुभव मिलता है. हम उन एक्सटेंशन को अनुमति नहीं देते हैं जिनका मेटाडेटा गुमराह करने वाला हो, सही फ़ॉर्मैट में न हो, जिनके बारे में जानकारी न दी गई हो, जो काम के न हों, जिनमें ज़रूरत से ज़्यादा कीवर्ड हों या जो गलत हों. इसमें इनके अलावा, और भी चीज़ें शामिल हो सकती हैं. जैसे, एक्सटेंशन के बारे में जानकारी, डेवलपर का नाम, टाइटल, आइकॉन, स्क्रीनशॉट, और प्रमोशन की इमेज. डेवलपर को साफ़ तौर पर और सही तरीके से लिखी गई जानकारी देनी चाहिए. साथ ही, यह पक्का करना चाहिए कि कीवर्ड सही तरीके से और कॉन्टेक्स्ट के हिसाब से इस्तेमाल किए गए हों.
कीवर्ड स्पैम के कुछ उदाहरण:
- साइटों/ब्रैंड/कीवर्ड की ऐसी सूचियां जिनमें काम की कोई जानकारी न हो
- क्षेत्र के हिसाब से जगहों की सूचियां
- एक ही कीवर्ड को पांच से ज़्यादा बार दोहराना, जिससे पेज का कॉन्टेंट पढ़ने में अजीब लगे
- प्रॉडक्ट के ब्यौरे में, बिना पहचान के या पहचान छिपाकर दिए गए उपयोगकर्ता टेस्टिमोनियल.
कीवर्ड स्टफ़िंग से जुड़ी नीति के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, हमारे अक्सर पूछे जाने वाले सवाल देखें.
एनफ़ोर्समेंट की कार्रवाइयों को गच्चा देने की कोशिश
- अगर कोई डेवलपर, लागू की गई पाबंदियों या एनफ़ोर्समेंट की कार्रवाइयों से बचने की कोशिश करता है, तो उसका डेवलपर खाता तुरंत बंद कर दिया जाएगा. साथ ही, उससे जुड़े डेवलपर खातों को बंद किया जा सकता है.
नीति से जुड़ी इन बातों को साफ़ तौर पर बताने से, डेवलपर को एक जैसा अनुभव मिलता है. साथ ही, इससे सुरक्षा को बेहतर बनाने और अच्छी क्वालिटी वाले प्रॉडक्ट को बढ़ावा देने में मदद मिलती है. नीति में किए गए ये बदलाव 19 अक्टूबर, 2021 से लागू होंगे. उस तारीख के बाद, इन नीतियों का उल्लंघन करने वाले एक्सटेंशन को Chrome Web Store से हटाया जा सकता है और उन्हें बंद किया जा सकता है.
हम Chrome Web Store को ब्राउज़र की सुविधाओं को बढ़ाने का एक सुरक्षित तरीका बनाने में मदद करने के लिए, उपयोगकर्ताओं और डेवलपर के आभारी हैं. हमेशा की तरह, हमें आपके सुझाव का इंतज़ार रहेगा.
इसे Chrome की ट्रस्ट ऐंड सेफ़्टी टीम के लीड, रेबेका सोरेस और बेंजामिन एकरमैन ने पोस्ट किया है
Unsplash से ली गई यह फ़ोटो, ऐनी निगार्ड ने खींची है