Chrome 110 का शुरुआती स्टेबल वर्शन, कुछ प्रतिशत उपयोगकर्ताओं के लिए रिलीज़ किया जाएगा.
हम Chrome के रिलीज़ शेड्यूल में बदलाव कर रहे हैं. Chrome 110 से, स्टेबल वर्शन की शुरुआती रिलीज़ की तारीख एक हफ़्ते पहले होगी. अर्ली स्टेबल वर्शन को कुछ ही लोगों के लिए रिलीज़ किया जाएगा. ज़्यादातर लोगों को यह वर्शन, रिलीज़ की तय तारीख के एक हफ़्ते बाद मिलेगा. इस तारीख को, Chrome के डाउनलोड पेज पर नया वर्शन उपलब्ध होगा.
Chrome 110 के लिए मुख्य तारीखें ये होंगी:
- बीटा: 12 जनवरी, 2023
- अर्ली स्टेबल: 1 फ़रवरी, 2023
- स्टेबल वर्शन: 7 फ़रवरी, 2023
आने वाले समय में रिलीज़ होने की तारीखों और शामिल की गई सुविधाओं के बारे में जानने के लिए, Chrome Status Roadmap और Chromium Dashboard पर जाएं. बीटा वर्शन की पोस्ट में, सुविधाओं के बारे में ज़्यादा जानकारी होती है. साथ ही, हर रिलीज़ के लिए बंद की गई और हटाई गई सुविधाओं के बारे में भी जानकारी होती है.
हम यह परिवर्तन क्यों कर रहे हैं?
हम चुनिंदा उपयोगकर्ताओं के लिए स्टेबल वर्शन को पहले ही रिलीज़ कर देते हैं. इससे हमें यह मौका मिलता है कि हम सभी उपयोगकर्ताओं के लिए रिलीज़ करने से पहले, रिलीज़ की निगरानी कर सकें. अगर कोई गंभीर समस्या मिलती है, तो उसके असर कम होने पर उसे ठीक किया जा सकता है.
ज़्यादातर डेवलपर पर इस बदलाव का कोई खास असर नहीं पड़ेगा. सुविधाओं और सेवा में न रहने वाली किसी भी सुविधा के बारे में अप-टू-डेट जानकारी पाने के लिए, इस ब्लॉग को फ़ॉलो करते रहें. हमारा मकसद है कि Chrome में कोई भी बदलाव होने से पहले, हम आपको उससे जुड़ी ज़रूरी जानकारी समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि आप उस पर कार्रवाई कर सकें.