Chrome, डिफ़ॉल्ट रूप से अपने-आप अपडेट होता है. इससे यह पक्का होता है कि हर उपयोगकर्ता, Chrome का सबसे नया, सबसे स्थिर, और सुरक्षित वर्शन इस्तेमाल करे. इसमें Chrome की हर नई सुविधा शामिल होती है. यह वर्शन, स्टेबल चैनल पर रिलीज़ किया जाता है.
वेब पर काम करने वाला प्रॉडक्ट बनाने वाली कंपनी के तौर पर, हो सकता है कि आपको स्टेबल चैनल से पहले, ब्राउज़र का कोई वर्शन इस्तेमाल करना पड़े. इससे आपकी प्रॉडक्ट टीम को, वेब प्लैटफ़ॉर्म में होने वाले बदलावों के हिसाब से अपने प्रॉडक्ट को ढालने के लिए समय मिल जाता है.
इस इस्तेमाल के उदाहरण के लिए, Chrome के चार रिलीज़ चैनल हैं. ये चैनल, उपयोगकर्ताओं के अलग-अलग ग्रुप के लिए हैं.
Chrome के अलग-अलग रिलीज़ चैनल हैं. इनका इस्तेमाल करके, ब्राउज़र में होने वाले आने वाले बदलावों का अनुमान लगाया जा सकता है. साथ ही, नई सुविधाएं आम तौर पर उपलब्ध होने से पहले, उनकी टेस्टिंग की जा सकती है:
- स्टेबल चैनल: ज़्यादातर उपयोगकर्ता इसी चैनल पर होते हैं. Chrome का नया वर्शन रिलीज़ होने पर, स्टेबल चैनल अपने-आप अपडेट हो जाता है, ऐसा हर महीने होता है.
- बीटा चैनल: यह वर्शन, चार से छह हफ़्तों में स्टेबल हो जाएगा. इससे आपको आने वाले स्टेबल वर्शन की झलक देखने और उसकी टेस्टिंग करने का मौका मिलता है. साथ ही, आपको इसके लिए तैयारी करने का भी समय मिल जाता है.
- डेव चैनल: इस चैनल पर, Chrome का नया वर्शन हर हफ़्ते आता है और इसमें, वे सभी नए फ़िक्स शामिल होते हैं जो आने वाले समय में बीटा में शामिल होंगे. चैनल के नाम से पता चलता है कि यह डेवलपमेंट में है. इसलिए, यह अचानक काम करना बंद कर सकता है. हालांकि, इसमें नई सुविधाएं भी शामिल होती हैं. कभी-कभी ये सुविधाएं, स्टेबल वर्शन में शामिल होने से काफ़ी पहले उपलब्ध हो जाती हैं. इसलिए, डेव चैनल, प्रोटोटाइप बनाने और अत्याधुनिक डेवलपमेंट के लिए एक बेहतरीन टूल है.
- कैनरी चैनल: यह सबसे ज़्यादा एक्सपेरिमेंटल चैनल है. इसमें हर नई सुविधा शामिल होती है, लेकिन इसकी ज़्यादा टेस्टिंग नहीं की जाती है. यह हर दिन कम से कम एक बार रिलीज़ होता है.

Chrome के रिलीज़ चैनलों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, Chrome के रिलीज़ चैनल क्या हैं? लेख पढ़ें.
Chrome for Testing
Chrome, ब्राउज़र ऑटोमेशन के लिए भरोसेमंद डाउनलोड की सुविधा देता है. इसे Chrome for Testing कहा जाता है. यह कोई चैनल नहीं है, बल्कि Chrome का एक खास वर्शन है. यह खास तौर पर, वेब ऐप्लिकेशन की टेस्टिंग और ऑटोमेशन से जुड़े इस्तेमाल के उदाहरणों को टारगेट करता है.