मेनिफ़ेस्ट - गुप्त मोड

यह तय करने के लिए कि गुप्त मोड में चलने की अनुमति मिलने पर, यह एक्सटेंशन कैसे काम करेगा, "incognito" मेनिफ़ेस्ट कुंजी के साथ "spanning" या "split" का इस्तेमाल करें. इस एक्सटेंशन को गुप्त मोड में चालू होने से रोकने के लिए, "not_allowed" का इस्तेमाल करें.

स्पैनिंग मोड

डिफ़ॉल्ट मोड "spanning" होता है. इसका मतलब है कि एक्सटेंशन, शेयर की गई एक ही प्रोसेस में चलेगा. गुप्त टैब से मिलने वाले सभी इवेंट या मैसेज, शेयर की गई प्रोसेस को भेजे जाएंगे. साथ ही, incognito फ़्लैग से यह पता चलेगा कि वे कहां से आए हैं. गुप्त टैब, शेयर की गई इस प्रोसेस का इस्तेमाल नहीं कर सकते. इसलिए, "spanning" गुप्त मोड का इस्तेमाल करने वाला कोई एक्सटेंशन, अपने एक्सशन पैकेज से पेजों को गुप्त टैब के मुख्य फ़्रेम में लोड नहीं कर पाएगा.

स्प्लिट मोड

"split" मोड का मतलब है कि गुप्त विंडो में मौजूद सभी पेज, अपनी-अपनी गुप्त प्रोसेस में चलेंगे. अगर एक्सटेंशन में कोई बैकग्राउंड पेज है, तो वह भी गुप्त प्रोसेस में चलेगा. यह गुप्त प्रोसेस, सामान्य प्रोसेस के साथ-साथ चलती है. हालांकि, इसमें सिर्फ़ मेमोरी में सेव होने वाली कुकी का अलग स्टोर होता है. हर प्रोसेस को, सिर्फ़ अपने कॉन्टेक्स्ट से जुड़े इवेंट और मैसेज दिखते हैं. उदाहरण के लिए, गुप्त प्रोसेस को सिर्फ़ गुप्त टैब के अपडेट दिखेंगे. प्रोसेस एक-दूसरे से कम्यूनिकेट नहीं कर सकतीं.

अनुमति नहीं है

एक्सटेंशन को गुप्त मोड में चालू नहीं किया जा सकता. यह Chrome के वर्शन 47 से उपलब्ध है.

इसे कैसे चुनें

सामान्य तौर पर, अगर आपके एक्सटेंशन को गुप्त ब्राउज़र में कोई टैब लोड करना है, तो स्प्लिट गुप्त मोड का इस्तेमाल करें. अगर आपके एक्सटेंशन को किसी रिमोट सर्वर में लॉग इन करना है, तो स्पैनिंग गुप्त मोड का इस्तेमाल करें.

chrome.storage.sync और chrome.storage.local, सामान्य और गुप्त प्रोसेस के बीच हमेशा शेयर किए जाते हैं. हमारा सुझाव है कि इनका इस्तेमाल, अपने एक्सटेंशन की सेटिंग सेव करने के लिए करें.